गणेश विसर्जन एवं झांकी को लेकर खैरागढ़ पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं उपद्रवी तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
उपद्रवियों व्यक्तियों के उपर केसीजी पुलिस की लगातार कार्यवाही।। आगामी गणेश विसर्जन एवं झांकी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं उपद्रवी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।। पुलिस द्वारा चिन्हांकित व्यक्तियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 60/361/2026, 61/362/2026, 62/363/2026, 63/364/2026 एवं 64/365/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं, गजेन्द्र उर्फ गज्जू पटेल, पिता दयाराम पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ठाकुरपारा, खैरागढ़।।

प्रियांशु उर्फ रिशु पिता मनोज निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18 अंबेडकर वार्ड, खैरागढ़।।
शेख फरहान, पिता शेख मकबूल, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, राजनांदगांव, हाल नूर कैफे, खैरागढ़।।
जितेन्द्र उर्फ जित्तू पटेल, पिता विष्णु पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, खैरागढ़।।
यासर खान उर्फ शेरा, पिता स्व. यूनुस खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, मस्जिद चौक खैरागढ़।।

गणेश विसर्जन एवं झांकी के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।।

खैरागढ़ पुलिस की अपील
खैरागढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश उत्सव, झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।।किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें।।
शांति एवं सद्भाव बनाए रखें,गणेश उत्सव को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण बनाएं।।