दक्षिण कौशल गणेश उत्सव में शामिल हुए भूपेश बघेल और अरुण वोरा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति पद्मनाभपुर दुर्ग द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए।

दोनों नेताओं ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। बघेल और वोरा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि गणेश उत्सव एकता और उल्लास का पर्व है, भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाएं।