खंडेलवाल भवन में सावन तीज क्वीन महोत्सव का भव्य समापन, ‘राधा रानी’ थीम पर सजी प्रस्तुतियां


भिलाई। वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल भवन में सावन तीज क्वीन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष थीम ‘राधा रानी’ रखी गई थी।

महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में निशि जैन प्रथम, पूजा थाली सजाओ में नंदिता ताम्रकार और रंगोली में सुनीता अग्रवाल प्रथम रहीं। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दुर्गेश नंदिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता तीन राउंड – परिचय, रैंप वॉक और टैलेंट राउंड में हुई। जूनियर में पुष्पा मनीषा, सीनियर में अंजलि पन्ना और सुपर सीनियर में स्मिता तीज क्वीन बनीं। बेस्ट स्माइल सुषमा शर्मा, बेस्ट हेयर एकता राय और बेस्ट ड्रेस नेहा प्रजापति को मिला।

कार्यक्रम में 33 स्टॉल लगे, जिनमें ज्वेलरी, हैंडबैग, मेहंदी और व्यंजनों की प्रदर्शनी रही।

मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, रजनी बघेल, विनीता पांडे, स्वीटी कौशिक सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स और महिला संगठनों की प्रतिनिधि मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में पूर्व मिस इंडिया लिगेसी कंचन गुप्ता, नेहा साहू और मनीष चौधरी थे।

मंच संचालन नम्रता सेन और ऋषि घोष ने किया। संयोजक डॉ. सविता काबड़वाल, पिया भौमिक, जिया फरिश्ता, नंदिता ताम्रकार और राजेश मिश्रा थे।