हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन विस्तार करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को दुर्ग जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया कि यह निर्णय संभाग अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता की अनुशंसा और प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय की सहमति के बाद लिया गया है।
नियुक्ति आदेश में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल वैष्णव से अपेक्षा की गई है कि वे संघ के संविधान के अनुरूप शिक्षा, शिक्षक और संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
साथियों ने दी बधाई
कमल वैष्णव की नियुक्ति पर बी.प्रकाश, वर्षा हरिहरनो, राहुल झा, अभिषेक चंदन, रश्मि साहू, निजामुद्दीन, संजय चंद्राकर, नीलू थापा, रेखा जगत, जाहिदा खान, चुने राम साहू, तिलक साहू, रविन्द्र विश्वकर्मा, जानकी देवांगन, चंद्रहास देवांगन, कामता साहू, अश्वनी चंद्रा, विनोद यादव, नम्रता रावत, कविता प्रसाद, सुकृता भुवाल, प्रभु लाल भोंडले, नागेश्वर साहू, तिलक चंद साहू, भूपेंद्र देशमुख, प्रवीण ताम्रकार, सुलभा मानिकपुरी, मधु वर्मा, शगुफ्ता अंजुम, श्वेता तन्ना, ज्योति बेनर्जी, अंजना साहू, चित्ररेखा साहू, किरण शर्मा, सतीश जोशी, महेश जोशी, देव नारायण साहू, ममता ध्रुव, वीर नारायण रात्रे, देव नारायण वर्मा, टीकम चंद साहू, भुनेश्वर साहू, आदित्य नामदेव, तोमन साहू, गीता गुप्ता, वहाब खान सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।
जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमल वैष्णव ने कहा कि वे शिक्षकों और संघ के हित के लिए निस्वार्थ भाव से हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरिजा शंकर शुक्ला, संभाग अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता और प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।