वार्ड 35 के निर्वाचित पार्षद का शपथ ग्रहण 10 अगस्त को


जिला कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में होगी शपथ ग्रहण की कार्यवाही

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 से निर्वाचित पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 10.08.2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय दुर्ग के सभागार कक्ष में होगा। शपथ जिला कलेक्टर द्वारा दिलाई जाएगी।

नगर निगम ने बताया कि यह शपथ ग्रहण माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक डब्ल्यूपीसी नो. 5555/2024 एवं डब्ल्यूपीसी नो. 1808/2025 में दिनांक 07.07.2026 को पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य में छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 17ख (2) के तहत कराई जा रही है।
आदेश की प्रतिलिपि निगम के समस्त विभाग प्रमुखों, जनसंपर्क अधिकारी और नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के लिए भेजी गई है।