हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

खैरागढ़ : शहर से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली यह पुल की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है,दाऊचौरा वार्ड पर बने यह पुल की हालत इतनी जर्जर हो गई है,लगता है शासन प्रशासन इस जगह पर कोई बड़ी हादसा का इंतजार कर रही है।।
क्षेत्र का वह महत्वपूर्ण पुल, जो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है लंबे समय से बदहाल स्थिति में है।। इस पुल से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन और यात्री गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद पुल की स्थायी मरम्मत की ओर अब तक गंभीर पहल नहीं की गई है।।पुल का ऊपरी हिस्से में जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर गड्डे हो गये है।। इस खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।। जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें और खबरें सामने आने के बाद भी केवल औपचारिक या हल्की मरम्मत कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि पुल को व्यापक और स्थायी मरम्मत की आवश्यकता है।।

अब ऐ लोक निर्माण विभाग के व्दारा खानापूर्ति की तस्वीर..
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा
इस महत्वपूर्ण पुल की सुध लेगा? कहीं ऐसा न हो कि किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुले।।
इस मार्ग से स्कूली बच्चों का आवागमन लगा रहता है, जिन्हें बारीश के गंदे पानी का छिड़काव उनके उपर आना आम बात सी है।। यह पुल दाऊचौरा वार्ड के अंतर्गत आता है और यहा दो वार्ड है दोनों वार्ड के पार्षद सताधारी है और उनका भी इस पुल से आना जाना लगा रहता है, लेकिन वे भी इसे देखते हुए अपनी आंखें बंद कर रखे हैं ऐसा क्या कारण है।।हर बारीश के मौसम में यही स्थिति बनी रहती है।।
