हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। आज दुर्ग स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा दुर्ग संभाग की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से कन्हैया सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, दुर्ग संभाग ओबीसी मोर्चा प्रभारी राजेंद्र जायसवाल सहित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, जिले के अध्यक्ष और जिले के महामंत्री उपस्थित थे।
बैठक में ओबीसी समाज को संगठन से जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।