हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

राजनांदगांव : खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित खेलो इंडिया सेंटर में मंगलवार को हॉकी खिलाड़ियों की नई जर्सी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि अनुशासन में रहकर खेलने से ही खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं।
साल में दो बार मिलती है प्लेइंग किट
खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव में पिछले 3 वर्षों से संचालित है। यहां प्रशिक्षण ले रहे 75 बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ियों को शासन की ओर से साल में दो बार प्लेइंग किट दी जाती है। इसी क्रम में आज किट वितरण किया गया।
एस्ट्रोटर्फ बदलने और लाइट लगाने की घोषणा
मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है। बहुत जल्द अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ को बदलने का काम होगा। छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी की मांग पर उन्होंने स्टेडियम में हाई मास्क लाइट लगवाने की भी घोषणा की।
यादव ने कहा कि जर्सी टीम की पहचान के साथ खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया।

सुबह बालिका वर्ग की जर्सी का अनावरण
कार्यक्रम में सुबह बालिका वर्ग की जर्सी का अनावरण पूर्व राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने किया। उन्होंने कहा कि जर्सी के रंग और डिजाइन में टीम का अनुशासन और जज्बा झलकता है। जर्सी याद दिलाती है कि मैदान पर कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। जीत व्यक्तिगत कौशल से नहीं, सामूहिक प्रयास से मिलती है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सहायक निदेशक खेल ए एक्का, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, पार्षद सावन वर्मा, छोटेलाल रामटेके, मनोहर यादव, जिला हॉकी संघ सचिव शिव नारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, अनुराज श्रीवास्तव, चेतन भानुशाली, राजिक सोलंकी, साई कोच परमजीत सिंह, समृति देवी, खेलो इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद सहित वरिष्ठ खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद थे।
