हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर/ जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने के कारण नए मुतवल्ली के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पूर्व राज्य मंत्री दर्जा एवं छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष युनूस कुरैशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
10 सदस्यीय चुनाव समिति गठित
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की बोर्ड बैठक के निर्णय और मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका-2022 के तहत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में 10 सदस्यीय चुनाव समिति गठित की गई है। समिति में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर शरीफ मोहम्मद, रिटायर्ड डीएसपी अ-शफीक खान, हाजी शफीक अहमद फुग्गा भाई, मखमूर इकबाल खान, इकबाल शरीफ, अधिवक्ता शाकिर मोहम्मद कुरैशी, मोहम्मद इकबाल हाजी मुन्ना, अनवारूल हसन अलीम रजा, मोहम्मद रफीक खान और रिटायर्ड माइनिंग इंस्पेक्टर अब्दुल रहीम खान शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम घोषित
चुनाव समिति ने मुतवल्ली चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है।
चुनाव कार्यक्रम
तारीख समय कार्य
15 मई से 15 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे मतदाता सूची में नाम पंजीयन
16 से 18 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति
19 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
22 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे नामांकन फॉर्म वितरण व शुल्क जमा
23 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे नामांकन फॉर्म जमा
24 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे नामांकन की स्क्रूटनी
25 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे नाम वापसी
27 जून 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे चुनाव चिन्ह आबंटन
5 जुलाई 2026 सुबह 9 से शाम 5 बजे मतदान
5 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से मतगणना व परिणाम घोषणा
नगर निगम सीमा के मुस्लिम पुरुष मतदाता बनेंगे
डॉ. सलीम राज ने बताया कि रायपुर नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम पुरुष मतदाता चुनाव में भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर स्थित चुनाव समिति के कार्यालय में पहुंचकर नवीन मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराना होगा।