हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। जिले में 25, 26 और 27 सितंबर को हुई भारी अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ और खारून नदियों सहित 30 स्थानीय नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जलभराव हो गया था। इस दौरान जोखिम भरी परिस्थितियों में फंसे 255 नागरिकों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम के 23 जवानों को दुर्ग पुलिस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
पुलिस के अनुसार बचाव अभियान थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम पाहंदा, परसदा, जगदीशबाड़ी, थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्रीनहंट कॉलोनी और ग्राम खुरमुड़ा, थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया, थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम डांडेसरा सहित बेमेतरा जिले के बेरला और अमलीडीहा क्षेत्र में चलाया गया था।
टीम ने जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचकर वृद्धजनों, महिलाओं और छोटे बच्चों सहित 255 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया।

सम्मानित जवानों में थाना पुलगांव – शिवनाथ नदी क्षेत्र से हवलदार ईश्वर खरे, राजेश नेताम, रमेश कुमार, गोपी पाटिल, राजू लाल, राजेश यादव, भानुप्रताप, सूरज भांडेकर, डिल्हार देशमुख, राजू महानंद, चंद्रप्रकाश, कुंजेश देशमुख, राजेश साहू, विनय यादव, महेश गंधर्व, भुनेश्वर, भीषम साहू, थाना कुम्हारी – खारून नदी क्षेत्र से हेमराज मेरावी, दिलीप कुमार, थाना भिलाई नगर – जयंती स्टेडियम, रूआबांधा से दिनेश चंद्राकर, धर्मेन्द्र साहू और थाना नेवई – मड़ौदा डेम से योगेश्वर साहू, रमेश कुमार शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अतिवृष्टि, बाढ़ और जलभराव की स्थिति में नदी-नाले के पास न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।